news

वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी, 2026 तक 43,975.15 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति

माह जनवरी में 4,148.20 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति, जो कि गतवर्ष माह जनवरी में सापेक्ष 23.60 प्रतिशत अधिक

 

प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नितिन अग्रवाल ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी, 2026 तक 43,975.15 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई है, जो कि गतवर्ष 2024-25 में माह जनवरी, 2025 तक प्राप्त राजस्व 37,900.35 करोड़ के सापेक्ष 16.03 प्रतिशत अर्थात 6,074.80 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि माह जनवरी, 2026 तक प्रदेश का लक्ष्य 48,900.00 करोड़ निर्धारित था। लक्ष्य के सापेक्ष 89.92 प्रतिशत का राजस्व अर्जित किया गया है। माह जनवरी, 2026 में 4,148.20 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो कि गतवर्ष 2024-25 में माह जनवरी, 2025 में प्राप्त राजस्व 3,356.26 करोड़ रुपये के सापेक्ष 23.60 प्रतिशत अर्थात 791.94 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

आबकारी मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसम्बर, 2025 तक प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिकी एवं तस्करी के कुल 89,692 अभियोग दर्ज करते हुए 23.30 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य की बरामदगी की गयी। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 16,856 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 3,081 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा अवैध मदिरा की तस्करी में संलिप्त 123 वाहनों को जब्त किया गया।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि दैनिक प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान माह जनवरी 2026 में प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के कुल 8,688 अभियोग दर्ज करते हुए 1.93 लाख लीटर अवैध मदिरा, मादक द्रव्य की बरामदगी की गई। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 1,521 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 297 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा अवैध मदिरा की तस्करी में संलिप्त 12 वाहनों को जब्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *