डॉ चंद्रपाल सिंह यादव का एवं समाजवादी पार्टी के 25 वर्ष पुराने कार्यकर्ता को सम्मानित करेगी समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मिर्जा करामत बेग ने बताया कि पूर्व सांसद डा. चन्दपाल सिंह यादव ने इन्टरनेशनल कोआपरेटिव आलायंस एशियर पैसिफिक (आई०सी०ए०पी०) के अधयक्ष पद पर दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर झाँसी के लोगों के लिये और देश के लोगों के लिये गर्व की बात है।बुन्देलखण्ड के लाल ने पहले जापान में जाकर चुनाव जीता था और अब दूसरी बार श्रीलंका में निर्विरोध चुने जाने पर हमारे लिये सम्मान की बात है।इसलिए हम सभी साथी मिलकर डा० चन्द्रपाल सिंह यादव का एवं समाजवादी पार्टी के ऐसे भी साथी है जिन्होने अपनी जिन्दगी के बहुत महत्वपूर्ण दिन समाजवादी आन्दोलन को पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ जुड़े रहे उनकी लगन निस्वार्थ भाव से जुड़े हुये पच्चीस वर्ष (25 वर्ष) से अधिक हो गये है ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाये। इस कार्यक्रम में उन्हें समाजवादी रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है।
इसलिए हम लोग 7 फरवरी 2026 को दोपहर 11 बजे कुंज वाटिका विवाह घर हैबट मार्केट चौराहा बस स्टैण्ड रोड झाँसी में आयोजित होने वाले विशाल सम्मान समारोह में सम्मानित करेगें। जिसमें समाजवादी पार्टी के झाँसी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शामिल होगे समस्त कार्यकर्ताओं से भी आने की अपील की गयी हैं।



