उत्तर प्रदेश

छारद्वारी स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर, ओरछा धाम में बुंदेलखंड संत समिति झांसी मंडल द्वारा श्रीमहंत त्रिलोकी रामदास बुंदेलखंड संत समिति झांसी मंडल को अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया

 श्री हनुमान जी महाराज मंदिर, ओरछा धाम
छारद्वारी स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर, ओरछा धाम में रामानंद संप्रदाय की परंपरा के अनुसार एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड संत समिति, झांसी मंडल के समस्त महंतगण, संतजन, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी एवं शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से बुंदेलखंड संत समिति झांसी मंडल द्वारा श्रीमहंत त्रिलोकी रामदास जी महाराज (छारद्वारी आश्रम, ओरछा) को आगामी पाँच वर्षों के लिए जगदगुरू श्री नाभा पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज सुदामा कुटी वृंदावन,जगतगुरु श्री विजय रामदेवाचार्य जी (भैया जी महाराज बल्लभगढ़ वाले )श्री धाम वृंदावन ने बुंदेलखंड संत समिति झांसी मंडल के अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया। उपस्थित संत-महंतों एवं अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समिति धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
उक्त नियुक्ति संबंधी सहमति एवं अनुमोदन पत्र 100 रुपये के स्टांप पर साक्षियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से तैयार किया गया, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह दस्तावेज प्रमाण स्वरूप प्रस्तुत किया जा सके।
कार्यक्रम श्रद्धा, सौहार्द एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *